{"_id":"63f0c84778782ed73d09521d","slug":"recovery-is-being-done-from-truck-drivers-at-night-in-the-name-of-arto-bahraich-news-c-13-1-92017-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: एआरटीओ के नाम पर रात को ट्रक चालकों से हो रही है वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: एआरटीओ के नाम पर रात को ट्रक चालकों से हो रही है वसूली
Sat, 18 Feb 2023 06:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:14 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले के नानपारा टोल प्लाजा पर यातायात नियमों को हवाला दे रात को ट्रक चालकों से खुलेआम वसूली का धंधा चल रहा है। वसूली करने वाले बकायदा एआरटीओ से अनुमति लेने का रौब गालिब करने से भी नहीं हिचकते। हालांकि एआरटीओ की ओर से सिर्फ दिन में ही रिफ्लेक्टर की जांच आदि की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्रवार को मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने वसूली कर रहे लोगों को भगा दिया। नानपारा टोल प्लाजा पर इन दिनों सहायक संभागीय परिवहन विभाग के नाम पर फर्जी वसूली करने वाला गैंग सक्रिय है। यह गैंग रात के नौ बजते ही यहां सक्रिय हो जाता है। यहां से गुजरने वाले ट्रक चालकों से यातायात नियमों का हवाला दे रिफ्लेक्टर के नाम पर सौ से पांच सौ रुपये की वसूली कर रहा है। जबकि ट्रकों में रिफ्लेक्टर लगा होने के बावजूद वसूली गैंग जबरन ट्रक के सामने खड़े हो चालक के चेहरे पर टाॅर्च मारकर उनको रोक लेते हैं। जबरन ट्रक पर रिफ्लेक्टर लगाकर खुलेआम वसूली की जा रही है। इस गैंग के साथ न ही कोई पुलिस का जवान रहता है और न सहायक संभागीय परिवहन विभाग का कोई अधिकारी व कर्मचारी नजर आता है। इसके बावजूद वसूली गैंग बेखौफ होकर टोल प्लाजा पर सक्रियता के साथ होकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहा है।
मजे की बात यह है कि रात में रिफ्लेक्टर के नाम पर वसूली किए जाने की भनक तक जिम्मेदारों को नहीं लग पा रही है। एआरटीओ महकमा भी इसे अवैध बता रहा है, लेकिन इन पर कार्रवाई करने के मामले में कतरा रहे हैं।
वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने के नाम पर रात में ट्रक चालकों से अवैध वसूली की जानकारी हुई थी। टोल प्लाजा पर छापा मारा गया था, लेकिन पता चला कि सभी को नानपारा पुलिस ने हटा दिया है। सभी को दिन में रिफ्लेक्टर लगाने की परमिशन थी, लेकिन रात में अवैध तरीके से कार्य कर रहे थे। अवैध नहीं थे, लेकिन अवैध रूप से कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
ओपी सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन
.