फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ramlila's gate broken by DCM collision

डीसीएम की टक्कर से टूटा रामलीला का गेट

Sun, 06 Oct 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ramlila's gate broken by DCM collision
बहराइच। फखरपुर केे घासीपुर गांव में डीसीएम की टक्कर से रामलीला के लिए लगा गेट क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंचे कमेटी प्रबंधक ने क्षतिपूर्ति के लिए डीसीएम चालक को रोकने का प्रयास किया तो एक सिपाही ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर सिपाही पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में एसओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

फखरपुर थाना अंतर्गत घासीपुर गांव में इन दिनों रामलीला हो रही है। रामलीला कमेटी की ओर से पंडाल सजाने के साथ ही मुख्य मार्ग से अंदर जाने के लिए गेट लगवाया गया है। रविवार सुबह एक डीसीएम को चालक मोड़ने का प्रयास कर रहा था। तभी डीसीएम की टक्कर से रामलीला का गेट क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कमेटी प्रबंधक सरस अवस्थी कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने डीसीएम को रोककर चालक से गेट की क्षतिपूर्ति की मांग की। तभी सूचना पाकर फखरपुर थाने का सिपाही अनूप यादव भी वहां पहुंच गया। सिपाही ने चालक को डीसीएम लेकर जाने देने का ग्रामीणों पर दबाव बनाया। सरस अवस्थी ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सिपाही ने उनके साथ हाथापाई करते हुए अभद्रता की। इसकी सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए और बहराइच-लखनऊ राजमार्ग जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना पाकर फखरपुर थानाध्यक्ष बृजेश पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत कराकर मामले की जांच कराकर सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों ने मार्ग जाम समाप्त किया। इस दौरान लगभग दो घंटे तक मार्ग पर अफरातफरी की स्थिति रही। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed