फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ramgaon police suppressed the information of two deaths for 39 hours

Bahraich News: 39 घंटे तक दो-दो मौतों की सूचना दबाए रही रामगांव पुलिस

Tue, 08 Apr 2025 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 08 Apr 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Ramgaon police suppressed the information of two deaths for 39 hours
बहराइच। ग्राम पंचायत भकला के मजरा गोपालपुर निवासी कृपाराम साहू (60) बीते शनिवार को पत्नी तारा देवी (55) के साथ गेहूं काटने खेत गए थे। इस दौरान कृपाराम का पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। इससे नाराज कृपाराम ने पत्नी पर हंसिए से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वहीं कुछ देर बाद खुद भी बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, कुछ ही घंटों में हुई दो-दो मौतों से रामगांव पुलिस अंजान बनी रही। इसके बाद रविवार को पुलिस ने मृतक के पुत्रों पर ही मामला दर्ज कर लिया। रामगांव पुलिस की इस कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रोंं के अनुसार रामगांव थाना प्रभारी ने खुद एसपी की नजर में अपनी छवि अच्छी साबित करने के लिए दो-दो मौतों को दबा दिया। यही नहीं घटना के बाद परिजनोंं में दोनों शवोंं का अंतिम संस्कार भी कर दिया और पुलिस अंजान बनी रही।
विज्ञापन

रामगांव पुलिस की कार्यशैली चर्चा में आने के बाद घटना के 39 घंटे बाद पुलिस ने चौकीदार बरसाती की तहरीर पर साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया गया है। इसमें मृतकों के बेटों नंद किशोर साहू, मोतीलाल साहू पर ग्रामीणों के साथ बिना पुलिस सूचना के शवों का अंतिम संंस्कार कर साक्ष्य मिटाने की बात कही गई है। अब सवाल यह है कि आखिरकार घटना के 39 घंटे तक चौकीदार कहां थे और उन्हें कैसे जानकारी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed