{"_id":"68506a4d3299eb3c7302e35d","slug":"railways-ready-to-construct-subway-at-41c-railway-crossing-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-132256-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 41 सी रेलवे क्रांसिंग पर सबवे निर्माण के लिए रेलवे तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 41 सी रेलवे क्रांसिंग पर सबवे निर्माण के लिए रेलवे तैयार
Tue, 17 Jun 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। शहर के बख्शीपुरा नई बस्ती वासियों का संघर्ष सुखद परिणाम लाने लगा है। अब रेलवे ने इस बात को स्वीकार किया है कि वह सबवे निर्माण को प्रस्तावित करेगा। रेलवे ने मोहल्ले के बृजेश शर्मा की ओर से पत्र के माध्यम से मांगी गई जानकारी के जवाब में यह बात कही है।
मालूम हो कि रेल विभाग की ओर से 41 सी रेलवे क्रॉसिंग के पिछले कुछ सालों से बंद कर दी गई थी। इसके बाद से मोहल्ला की 25 हजार की आबादी मुख्य मार्ग तक नहीं पहुंच पा रही थी। लगभग एक पखवारा पहले रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर मां बेटे की मौत हो गई थी। इस पर मोहल्लावासियों ने सांसद से फरियाद की। सांसद ने मोहल्लावासियों को भरोसा दिलाया कि रेलवे क्रांसिंग 41 सी पर अंडरपास निर्माण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने रेलवे के कुछ अधिकारियों से बातचीत भी की। इसके बाद मोहल्ले के बृजेश शर्मा ने रेल विभाग से अंडरपास संबंधी जानकारी मांगी तो वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय ने अंडरपास की फिजिबिलिटी कराने व वर्ष 2025-26 कार्ययोजना में सबवे निर्माण को प्रस्तावित करने की जानकारी दी है।
इस सूचना से बख्शीपुरा नई बस्ती वासियों में खुशी है। मोहल्ले के सभासद प्रतिनिधि अखिलेश यादव गोले, अरुण मिश्रा, संतोष त्रिपाठी, पीके सिंह, शिवांकर शुक्ला, मनीराम वर्मा आदि ने सांसद से अपेक्षा की है कि वे अपने प्रयास को अंतिम पायदान तक पहुंचाकर मोहल्ले का रास्ता सुगम कराएं।