फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Raid on 53 fertilizer shops, license of two suspended

खाद की 53 दुकानों पर छापा, दो का लाइसेंस निलंबित

Sun, 08 Aug 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Raid on 53 fertilizer shops, license of two suspended
बहराइच। शासन के निर्देश पर रविवार को जिले में संचालित खाद की 53 दुकानों पर अधिकारियों की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। अनियमितता मिलने पर दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जबकि तीन व्यवसायियों के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए पत्राचार किया गया है। अधिकारियों की टीम ने 14 नमूने जांच के लिए भेजा है। जबकि 16 व्यवसायियों को नोटिस दिया है। अधिकारियों की संयुक्त टीम के छापे को लेकर दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

जिले में इस समय धान रोपाई का कार्य अंतिम चरण में है। जिनके खेत में धान की रोपाई हुई है, उन्हें उर्वरक की अति आवश्यकता है। लेकिन सरकारी केंद्रों से खाद की उपलब्धता होने के बावजूद किसानों की भीड़ लग रही है। इसको देखते हुए शासन ने छापा मारने के निर्देश दिए थे। रविवार को अधिकारियों की टीम ने सभी छह तहसीलों में उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। सदर तहसील में संचालित दुकानों पर उपकृषि निदेशक टीपी शाही, नानपारा व मिहींपुरवा में जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय, कृषि रक्षा अधिकारी राम दरश वर्मा ने महसी, भूमि संरक्षण अधिकारी अरविंद कुमार विश्वकर्मा ने कैसरगंज, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी उदयशंकर सिंह ने पयागपुर में संचालित खाद की दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कुल 53 दुकानों पर छापा मारा गया है। इनमें अनियमितता मिलने पर रामपुर धोबियाहार में संचालित एग्रीजंक्शन वन स्टॉप शॉप व एग्रीजंक्शन वन स्टॉप शॉप रजवापुर नानपारा का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दुकानों से खाद के 14 नमूने जांच के लिए भेजे गए। जबकि व्यवस्था दुरुस्त न होने पर 16 दुकानदारों को नोटिस भेजा गया है। अधिकारियों की इस कार्रवाई से जिले के व्यवसायियों में हड़कंप की स्थिति रही। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि व्यवसायी खाद की दुकान पर पास मशीन, स्टाक रजिस्टर, रेट बोर्ड दुरुस्त रखें। कमियां मिलने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पर एफआईआर के लिए संस्तुति
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि नानपारा तहसील क्षेत्र में संचालित उर्वरक की दुकानों पर काफी अनियमितता मिली है। इस पर गोकुलपुर में संचालित दुकान राजेंद्र प्रसाद वर्मा, राकेश वर्मा तथा चंदनापुर में छन्ना मजीद खां के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए संस्तुति की गई है। उन्होंने बताया कि लिखापढ़ी के बाद तीनों के विरुद्ध केस दर्ज हो जाएगा।

इनको दिया गया नोटिस
लिला कृषि अधिकारी ने बताया कि रामगोपाल वर्मा खाद भंडार, अजीत वर्मा खाद भंडार, अजय वर्मा खाद भंडार रामपुर धोबियाहार, सोमनाथ इंटरप्राइजेज बेगमपुर, मुकेश कुमार गुप्ता नवाबगंज, वर्मा खाद भंडार बेलभरिया, निषाद खाद भंडार गुरगुट्टा, एनके बीज भंडार नानपारा, औद्यानिक उत्पादन सहकारी समिति लिमिटेड चिकपिहानी, निजाममुद्दीन खाद भंडार कैसरगंज, सनी सिंह खाद भंडार, एग्रीजंक्शन वन स्टाप शॉप कैसरगंज, मोहम्मद इस्माइल खाद भंडार वजीरगंज, किसान ट्रेडिंग कंपनी फखरपुर को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed