फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Questions raised over Red Cross Society elections; serious allegations leveled.

Bahraich News: रेडक्रॉस सोसायटी के चुनाव पर उठे सवाल, लगाए गंभीर आरोप

Thu, 20 Aug 2026 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Questions raised over Red Cross Society elections; serious allegations leveled.
रेडक्रास सोसायटी के चुनाव के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते लोग।
बहराइच। रेडक्रॉस सोसायटी जनपद बहराइच की कार्यकारिणी के 19 अगस्त को हुए चुनाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ सदस्यों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। उन्होंने चुनाव में अनियमितता और धांधली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि आजीवन सदस्यों को चुनाव की विधिवत सूचना नहीं दी गई थी। आरोप है कि कुछ ऐसे लोगों को भी कार्यकारिणी का सदस्य नामित किया गया, जो आजीवन सदस्य नहीं थे।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों पर किए गए हस्ताक्षरों को भी संदिग्ध बताया गया है। सदस्यों के अनुसार, सोसायटी के संविधान के तहत जिला स्तरीय कार्यकारिणी का चुनाव कराने का अधिकार केवल जिलाधिकारी को है। संविधान में 10 सदस्यों के निर्वाचन का प्रावधान है, लेकिन 15 सदस्यों का चुनाव कराया गया। निर्वाचित सदस्यों की सूची में ऐसे नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने नामांकन ही नहीं किया था। शिकायतकर्ताओं ने चुनाव निरस्त करने और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। इस दौरान ओम प्रकाश सक्सेना, संजीव श्रीवास्तव, अयोध्या प्रसाद अवस्थी और उमेश चंद्र श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed