{"_id":"680001dd940e2cf51b09162e","slug":"purchase-center-will-be-opened-for-purchasing-maize-rye-and-mustard-bahraich-news-c-98-1-brp1009-129115-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मक्का, राई व सरसों क्रय के लिए खुलेगा क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मक्का, राई व सरसों क्रय के लिए खुलेगा क्रय केंद्र
Thu, 17 Apr 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। मक्का, राई व सरसों खरीद के लिए क्रय केंद्र जिले में खोला जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण महिलाओं को आरसीटी के माध्यम से उद्योग स्थापना के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को कलेक्ट्रेट में किसान दिवस पर आयोजित बैठक में डीएम मोनिका रानी ने लिया।
जिले में मक्का व राई के साथ ही सरसों का उत्पाद ज्यादा होता है। लेकिन इसकी खरीद के लिए क्रय केंद्र नहीं है। इस पर डीएम ने क्रय केंद्र स्थापना के लिए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को शासन में पत्र भेजने को कहा है। इसके साथ ही ग्रामीण महिलाओं को आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाने को कहा गया है। बैठक में आए बैंक शाखा प्रबंधकों को किसानों के मांग के अनुरूप केसीसी निर्गत करने को कहा। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी को सिद्धार्थनगर से काला नमक प्रजाति किरन 2 के बीज मंगवाकर कृषकों को उपलब्ध कराने किसानों को समय से खाद बीज उपलब्ध कराने को कहा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम कुमार वर्मा ने भारतीय स्टेट बैंक सोहरियांवा द्वारा ऋण आवेदन-पत्रों में रूचि न लेने, जिले में चकबंदी वाले ग्रामों के किसानों को केसीसी प्राप्त करने में आ रही असुविधा, ग्रामसभा सेवढ़ा में नाले की सफाई कराने तथा ब्लाॅक मुख्यालयों पर ट्रैक्टर पावर स्प्रे मशीन उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। जबकि बरदहा बाज़ार शिवपुर के कृषक गिरधारी लाल ने खेत में लगे पेड़ों का खसरे में इन्द्राज कराने की मांग की है।