{"_id":"68092d830f8c4d4b3e08c4db","slug":"protest-against-terrorist-attack-in-pahalgam-bahraich-news-c-98-1-slko1009-129482-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया प्रदर्शन
Wed, 23 Apr 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
बहराइच में केडीसी चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंकने जाते एबीवीपी के कार्यकर्ता।
बहराइच। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को केडीसी चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला जलाया और नारेबाजी की। इसके बाद हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बायसरन में पर्यटकों का नाम पूछ-पूछ कर उनको आतंकवादियों ने गोली मारकर 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद पूरे देश में इस घटना की निंदा की जा रही है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मयंक अग्रवाल ने बताया कि जो भी पहलगाम में हिंदू भाई मारे गए हैं, उनको न्याय जरूर मिलेगा और आतंकियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
संगठन के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला बेहद निंदनीय होने के साथ कायराना भी है। आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट है। इस दौरान विभाग प्रमुख डाॅ. अंजनी शुक्ला, नित्या पाठक, वंशिका मिश्रा, कमलेश, लवकुश, विकास, राजन व अंशुल आदि मौजूद रहे।