फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Property dealer cheated for 95 lakh in name of land in Bahraich

UP News: प्रॉपर्टी डीलर से जमीन के नाम पर 95 लाख की ठगी, छह के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Tue, 12 Nov 2024 04:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Nov 2024 04:00 PM IST
सार

प्रॉपर्टी डीलर से जमीन के नाम पर 95 लाख की ठगी कर ली गई। मामले में छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Property dealer cheated for 95 lakh in name of land in Bahraich
प्रॉपर्टी डीलर से जमीन के नाम पर 95 लाख की ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बहराइच में मुड़की कुंडासपारा गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर से ठगों ने मुजफ्फरनगर में 52 बीघा जमीन का सौदा कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा करते हुए स्टांप पेपर पर लिखा-पढ़ी कर 95 लाख रुपये हड़प लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब पैसा लौटाने में आनाकानी की तब जाकर उन्हें अपने ठगे जाने का अहसास हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों पर धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन


कुंडासपारा निवासी एजाज अहमद की फखरपुर थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार वे प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और उनकी पारले चीनी मिल पर एक प्लाॅटिंग की साइट है। कुछ माह पहले सादिक आया और मुजफ्फरनगर जनपद में एक प्लॉटिंग की साइट होने की जानकारी देते हुए एक करोड़ रुपये में एग्रीमेंट कर काम शुरू कराने की बात बोली। इसके बाद स्टांप पर कुल 52 बीघा जमीन का सौदा कुल पांच करोड़ 46 लाख में तय हुआ। एग्रीमेंट बनाकर दोबारा से वापस आने की बात कही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- भाजपा का नया पोस्टर: सीएम योगी की गुस्से वाली फोटो; नारा लिखा- 'अली नहीं बजरंगबली चाहिए, रावण नहीं राम चाहिए'

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लॉट पर आकर रुपयों की मांग की

बीते दो जुलाई को मुजफ्फरनगर के हसील बुढ़ाना निवासी सादिक, बल्ली, आमिर, हुसैना, एसएच जैदी, मंसूर उक्त लोग प्लॉट पर आए। इस पर उन्होंने उक्त लोगों को 60 लाख नकद व 35 लाख के चेक समेत 95 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। कुछ दिनों बाद बैनामा की बोलने पर आठ जुलाई को दोबारा प्लॉट पर आकर रुपयों की मांग की। 


यह भी पढ़ेंः- UP: अखिलेश यादव बोले- भाजपा ने छात्रों को पढ़ाई की मेज से सड़क पर ला खड़ा किया, यूपी में ‘योगी बनाम प्रतियोगी’ छात्र का माहौल

जान से मारने की धमकी दी

इस पर रजिस्ट्री के बाद ही बकाया पैसा देने की बात बोली। 11 अगस्त को मुजफ्फरनगर जाने पर एक भी व्यक्ति नहीं मिला। जानकारी करने पर ठगी का पता चला। उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अब इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसओ राजेश शुक्ला का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed