फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Preparations incomplete even after confirmation of dengue and JE in patients

मरीजों में डेंगू व जेई की पुष्टि के बाद भी तैयारियां अधूरी

Sat, 07 Sep 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Preparations incomplete even after confirmation of dengue and JE in patients
बहराइच के मेडिकल कालेज में मलेरिया व डेंगू के लिए बना वार्ड। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जनपद में डेंगू और इंसेफ्लाइटिस ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। पांच लोगों में बीमारियों की पुष्टि हो चुकी है। मगर अभी तक स्वास्थ्य महकमा कार्ययोजना बनाने में ही जुटा हुआ है। डेंगू के लिए अलग वार्ड अस्पताल में बनाकर किनारा कस लिया गया है। मगर प्रशासन की ओर से संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोकने की दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए हैं, जिससे स्थिति और भयावह होने की संभावना है।
विज्ञापन

पूर्वांचल के जनपदों में मुख्यमंत्री की ओर जापानी इंसेफ्लाइटिस और डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियों को जड़ से समाप्त किए जाने का निर्देश दिया जा चुका है। सितंबर शुरू होने के साथ ही डेंगू और जेई जैसी बीमारियों ने लोगों को अपनी चपेट में लेना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमे के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो आठ माह के अंदर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में डेंगू के 142 संभावित रोगियों की जांच की जा चुकी है। एलाइजा टेस्ट में 139 रोगियों में निगेटिव रिपोर्ट आयी है। मगर तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जापानी इंसेफ्लाइटिस से ग्रसित मरीजों में बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण इनकी जांच भी जिला अस्पताल द्वारा प्रयोगशाला लखनऊ को सैंपल भेजकर करायी जाती है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 27 बीमार बच्चों में 26 के सीरम लेकर उन्हें प्रयोगशाला भेजा जा चुका है। जिसमें 18 सीरम की रिपोर्ट मिली है और दो मरीजों में जेई पॉजिटिव होने की रिपोर्ट भी आ गयी है।
डेंगू और जेई की बढ़ती बीमारियों के बाद भी संक्रामक रोग को रोकने की दिशा में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिला अस्पताल में महज एक डेंगू वार्ड बनाकर स्वास्थ्य महकमे ने किनारा कस लिया है।
दो रोगियों की हो चुकी है मौत
मेडिकल कॉलेज में जापानी इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित दो मासूमों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। लगभग सात मरीज जिला अस्पताल में प्रतिदिन ऑनबेड रहते हैं। इनकी हालत में सुधार भी है। जबकि आठ मरीजों को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर भी किया जा चुका है।
बचाव के उपाय
मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. प्रभाकर मिश्रा का कहना है कि डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए बच्चों को फुल बांह का कपड़ा पहनाएं। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, घरों के आसपास पानी न रुकनें दें। नालियों को साफ रखें। बुखार की शिकायत होने पर तुरंत चिकित्सकों से सलाह लेकर इलाज कराएं।

चलाया जा रहा है अभियान
ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई के प्रति अधिक जागरूकता नहीं होने के कारण लोगों के बीच बीमारियां तेजी से फैलती हैं। संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव भी लगातार हो रहा है।
डॉ. सुरेश सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed