{"_id":"6aa9a906805f530dec0b0a5a","slug":"women-celebrated-the-teej-festival-in-nepalgunj-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-156840-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नेपालगंज में महिलाओं ने मनाया तीज पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नेपालगंज में महिलाओं ने मनाया तीज पर्व
Wed, 16 Sep 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपालगंज शहर में महिलाओं ने मंगलवार को हरितालिका तीज पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। महिलाएं लाल साड़ी, चूड़ा, मेहंदी और पारंपरिक आभूषणों से सजकर विभिन्न शिवालयों व धार्मिक स्थलों पर पहुंचीं। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सुखी दांपत्य जीवन, पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना की।
प्रसिद्ध मां बागेश्वरी मंदिर, खड़ेश्वर महाराज शिव मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर सुबह से महिलाओं की भीड़ रही। मंदिर परिसरों में तीज के पारंपरिक गीत और नृत्य से माहौल भक्तिमय बना रहा। तीज से एक दिन पहले दर खाने की परंपरा निभाई जाती है। महिलाएं विभिन्न पकवान बनाती हैं। अगले दिन कई महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शिव, पार्वती और गणेश की पूजा करती हैं। मिट्टी या बालू की प्रतिमा बनाकर पूजन की परंपरा भी निभाई जाती है।
विमला श्रेष्ठ, किरण अधिकारी, सावित्री नेवाने और महिमा खड़का समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने पर्व मनाया। धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के इंतजाम किए गए थे।