फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pregnant women shy away from registering in the first trimester

Bahraich News: पहली तिमाही में पंजीकरण से कतराती हैं गर्भवती महिलाएं

Tue, 23 Sep 2025 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women shy away from registering in the first trimester
बहराइच। गांव की बुजुर्ग महिलाएं अभी भी पुरानी सोच से बंधी हैं। यही कारण है कि जिले में आधी से अधिक गर्भवती महिलाएं पहली तिमाही में पंजीकरण नहीं कराती हैं। ई-कवच पोर्टल के अनुसार अप्रैल से सितंबर तक 60539 गर्भवती की पहली जांच हुई, जिनमें केवल 23509 ने ही समय पर पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. संतोष राना का कहना है कि गर्भावस्था का जल्दी पंजीकरण कराने से एनीमिया, ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी जटिलताओं का समय रहते पता चल जाता है। इससे गर्भवती महिलाओं को पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेषज्ञ तक पहुंचाया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि पति और परिवार के बड़े सदस्य, जैसे सास या जेठानी भी गर्भवती के शीघ्र पंजीकरण में सहयोग करें। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण के लिए सभी आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है ताकि वे उन मिथकों के प्रति संवाद बढ़ा सकें, जो गर्भवती के पंजीकरण में बाधा डालते हैं। इसके परिणाम अब धीरे-धीरे दिखाई भी देने लगे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय शर्मा का कहना है कि गांवों के नजदीक आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलने से अब गर्भावस्था निर्धारण की जांच निःशुल्क और सुलभ हो गई है, यह जांच किट आशा कार्यकर्ताओं को भी दी गई है। अब सबसे बड़ी चुनौती सुविधा नहीं बल्कि सोच बदलना है। जल्दी पंजीकरण मां और बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने का सबसे प्रभावी तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सोच है पंजीकरण में बाधा

फखरपुर ब्लॉक के माधवपुर गांव की मुन्नी देवी कहती हैं कि शुरुआत के तीन माह में पंजीकरण कराना इसलिए उचित नहीं है, क्योंकि बाद में गर्भपात की स्थिति हो जाने से गांव में मुंह छिपाना होता है। इसी प्रकार गुड्डी का कहना है कि अनचाहा गर्भ ठहरने से उसका पंजीकरण कराने से पहले उससे छुटकारा पाने का प्रयास किया जाता है। ऐसे में पंजीकरण कराना समझ में नहीं आता है।


क्या कहती हैं आशा कार्यकर्ता

आशा कार्यकर्ता किरन का कहना है कि गांव की बुजुर्ग महिलाएं पंजीकरण में बाधा डालती हैं। अब जब उन्हें यह समझाया गया कि उन्हें सरकार की मातृत्व योजना का लाभ मिलेगा तो वह पंजीकरण के लिए हामी भर रही हैं। शीघ्र ही पंजीकरण के प्रति गर्भवती महिलाओं का रुझान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed