फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pregnant woman dies under suspicious circumstances; murder alleged.

Bahraich News: संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 19 Sep 2026 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances; murder alleged.
सायमा। 
विशेश्वरगंज। गुज्जरपुरवा गांव में गर्भवती महिला की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति ने अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत होने का दावा किया है, जबकि मृतका के पिता ने पति समेत अन्य ससुरालीजनों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


गोंडा जिले के खरगूपुर इमलिया गांव निवासी नान बाबू ने बताया कि उन्होंने बेटी सायमा (21) का विवाह दो साल पहले गुज्जरपुरवा निवासी सलमान से किया था। उनका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास, ससुर और ननद कम दहेज लाने की बात कहकर सायमा को प्रताड़ित करने लगे थे। सायमा इसकी शिकायत मायकेवालों से करती थी।
विज्ञापन


नान बाबू के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह सलमान ने फोन कर सायमा की तबीयत अचानक बिगड़ने की जानकारी दी। वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो उसकी मौत की जानकारी हुई। वहीं सलमान के अनुसार, सायमा सुबह कमरे में बैठी थी। इस दौरान वह अचानक कांपने लगी और बेहोश हो गई। उन्होंने चिकित्सक को बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद सायमा को मृत घोषित कर दिया। एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed