फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pregnant woman dies under suspicious circumstances, brother suspects murder

Bahraich News: संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला की मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 13 May 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 13 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances, brother suspects murder
बहराइच/रिसिया । ग्राम पंचायत फुलवरिया माफी निवासी विवाहिता महिला मंजू (35) की रविवार की शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई रामचंदर ने पति नरेश पर पिटाई व पिटाई से मौत होने का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


अलिया बुलबुल निवासी रामचंदर ने बताया कि उन्होंने लगभग 16 साल पहले अपनी बहन मंजू का विवाह फुलवरिया माफी निवासी नरेश के साथ किया था। विवाह के बाद से नरेश आए दिन मंजू के साथ मारपीट करता था। मंजू गर्भवती थी, बावजूद इसके नरेश उसके साथ मारपीट करता था। घटना के दिन रविवार को बहन के साथ मारपीट की थी। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं पति नरेश ने बताया कि मंजू की रविवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उसे सीएचसी रिसिया ले जा रहे थे, लेकिन सीएचसी के सामने पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक रघुवीर गौतम ने शव का पंचनामा भरा।
विज्ञापन



शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -मदनलाल, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed