फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pregnant on the floor for four hours

चार घंटे तक फर्श पर कराहती रहीं गर्भवती

Tue, 13 Jun 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 13 Jun 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Pregnant on the floor for four hours
सीएचसी में जमीन पर बैठी परेशान महिला - फोटो : अमर उजाला
 गर्भवती महिलाओं के प्रति संवेदनहीनता कम नहीं हो रही है। मंगलवार को सुबह औराही गांव निवासी दो गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी पहुंचाया, लेकिन वहां उन्हें भर्ती नहीं किया गया। बेड के अभाव में दोनों गर्भवती महिलाएं चार घंटे तक अस्पताल के फर्श पर कराहती रहीं। परिवारीजनों ने जब हंगामा शुरू किया, तब आनन-फानन में बेड मुहैया कराया गया। इस दौरान अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी बेड के अभाव की बात कहते हुए किनारा कसते रहे। 
विज्ञापन


जच्चा और बच्चा की सुरक्षा के लिए सरकार बेहद गंभीर है। इस मामले में जननी सुरक्षा समेत कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। गर्भवती महिलाओं को हरसंभव इलाज मुहैया कराने के निर्देश हैं, लेकिन महसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के प्रति संवेदनहीनता बरती जा रही है।
विज्ञापन


महसी तहसील अंतर्गत औराही गांव निवासी मोहम्मद वाहिद की पत्नी शेरबानो (28) व उत्तम कुमार की पत्नी मीरा देवी (26) गर्भवती हैं। दोनों महिलाओं को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर परिवारीजन वाहन का इंतजाम कर महिलाओं को करीब आठ बजे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। लेकिन अस्पताल ने बेड न खाली न होने की बात कहकर जिम्मेदारों ने किनारा कस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 12 बजे जब अमर उजाला संवाददाता अस्पताल पहुंचा और गर्भवती महिलाओं को फर्श पर कराहते देखा तो वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. ए कुमार व डॉ. एके मिश्रा से पड़ताल शुरू की। सभी ने कहा कि छह बेड हैं। उन पर मरीज भर्ती हैं। इसके चलते बेड मुहैया नहीं हो सका है। हालांकि इसी दौरान परिवारीजन भी लचर व्यवस्था की बात कहते हुए बिफर पड़े। मामला बिगड़ता देख आनन-फानन में अस्पताल प्रशासन ने बेड का इंतजाम कर शेर बानो और मीरा देवी को भर्ती कर इलाज शुरू किया। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद चिकित्सक डॉ. ए कुमार ने कहा कि संसाधनों की कमी है। इस समय प्रतिदिन 10 से 15 ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं, जिन्हें भर्ती करने की जरूरत होती है। लेकिन संसाधन के अभाव में भर्ती नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि इस मामले में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। 


सीएमओ डॉ. अरुणलाल ने कहा कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाएं मुकम्मल हैं। संसाधनों की तनिक भी कमी नहीं है। गर्भवती महिलाओं के फर्श पर चार घंटे तक पड़े रहने की जानकारी नहीं थी। अब पता चला है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed