{"_id":"686667de5cd08f7ec9056789","slug":"prd-jawan-returning-from-duty-died-after-being-hit-speeding-vehicle-driver-absconding-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: ड्यूटी से लौट रहे पीआरडी जवान की सड़क हादसे में मौत, केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: ड्यूटी से लौट रहे पीआरडी जवान की सड़क हादसे में मौत, केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 03 Jul 2025 05:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 03 Jul 2025 05:32 PM IST
सार
ड्यूटी से लौट रहे पीआरडी जवान को चित्तौरा इलाके में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बहराइच में बुधवार की रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के चित्तौरा के पास हुआ। क्षेत्र के ही श्यामपुर नदौना निवासी रामदेव तिवारी ने बताया कि उनका बेटा प्रदीप कुमार तिवारी (48) पीआरडी में तैनात था। इस समय उसका ड्यूटी डीएम तिराहे पर चल रही थी। बुधवार की रात वह ड्यूटी के बाद साइकिल से घर लौट रहा थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: यूपी कैबिनेट का अहम फैसला, जेपीएनआईसी का संचालन करेगा लखनऊ विकास प्राधिकरण, प्रस्ताव को दी मंजूरी
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: जबरन धर्मांतरण करवाए गए 15 लोगों की हुई घर वापसी, शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच हुई हिंदू धर्म में वापसी
बहराइच-गोंडा मार्ग पर चित्तौरा के पास किसी तेज रफ्तार वाहन से साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक भाग गया। हादसे में मौके पर ही प्रदीप की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
पिता ने रामदेव बताया कि प्रदीप को चार बच्चे हैं। इनमें नौ वर्षीय ऋतुराज, छह वर्षीय सुनीता, दो वर्षीय संध्या व चार वर्षीय ननकई है। घटना के बाद घरवालों और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।