{"_id":"686631d8dfd391168a04f27c","slug":"up-15-people-who-were-forcibly-converted-came-back-in-hindu-religion-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जबरन धर्मांतरण करवाए गए 15 लोगों की हुई घर वापसी, शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच हुई हिंदू धर्म में वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जबरन धर्मांतरण करवाए गए 15 लोगों की हुई घर वापसी, शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच हुई हिंदू धर्म में वापसी
Thu, 03 Jul 2025 01:01 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:01 PM IST
सार
विश्व हिंदू रक्षा परिषद की मदद से शंख ध्वनि और मंत्रोच्चार के साथ शुद्धिकरण का आयोजन किया गया और जबरन मुसलमान बनाए गए लोगों की घर वापसी हुई। परिषद के अध्यक्ष ने धर्मांतरण को लेकर बड़े आरोप लगाए।
विज्ञापन
15 लोगों की हिंदू धर्म में हुई वापसी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को जबरन हिंदू धर्म से इस्लाम में धर्मांतरण कराए गए 15 लोगों की घर वापसी कराई गई। लखनऊ के गोमती नगर में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के सदस्यों द्वारा शंख ध्वनि और मंत्रोच्चारण के साथ इन 15 लोगों की विधिवत हिंदू धर्म में वापसी कराई गई। इस मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने जानकारी दी कि बलरामपुर में गजवा-ए-हिंद का मजबूत चेहरा छांगुर पीर मोहम्मद अहमद खान और अब्दुल माबूद रजा लोगों का जबरन या जाल रचकर धर्मांतरण करवाते हैं। कुछ लड़कियां जो अपने माता पिता की इकलौती संतान हैं या कमजोर वर्ग की थीं उन्हें शिकार बनाया गया। धर्म बदलने के अलावा उनकी संपत्तियों पर भी कब्जा किया। इन लोगों को विदेशों से अच्छी खासी फंडिंग मिलती है।
विज्ञापन
गोपाल राय ने इस पूरे मामले की जांच कर जाने की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि एसटीएफ समेत कई थानों में इनके ऊपर मुकदमें हैं। कहा जा रहा है कि विदेशों से मिली फंडिंग और और तरह-तरह के जाल रचते हुए छांगुर पीर मोहम्मद ने लगभग तीन हजार लोगों का इस्लाम में धर्मांतरण कराया है। उत्तर प्रदेश में हुए कमलेश तिवारी और चंदन गुप्ता की हत्या से इनके तार जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
इन 15 लोगों की कराई गई हिंदू धर्म में घर वापसी
पल्लवी, मन्नत आब्दी, हरजीत कश्यप - बलरामपुर
मालती - सिद्धार्थनगर
संचित, गौतम, रामनरेश मौर्य - बलरामपुर
नरेंद्र मिश्रा, हरजीत सिंह, मूर्ति देवी बलरामपुर
मानवी शर्मा (जैनब) - औरैया
सोनू और रानी - सहारनपुर
रीना - मुरादाबाद (नामों की सूची परिषद अध्यक्ष गोपाल राय ने उपलब्ध कराई)
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन