फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   pray on dargah om ghazi

रहमोकरम बाबा रहमोकरम कर, गाजी पिया अपनी नजरें करम कर

Mon, 24 Jun 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
pray on dargah om ghazi
बहराइच। सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर रविवार को अंतिम चौथी के मौके पर रात भर जियारत का सिलसिला चलता रहा। अकीदतमंदों ने गाजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए कव्वाली पेश की और निशान चढ़ाया। गाजी पिया तेरी नजरें करम हो ...कव्वाली से मेला परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन

सुबह होते ही जायरीन जत्थों में घरों को लौट चले। हम तो चले बाबा रहमो करम कर, गाजी पिया अपनी नजरें करम कर.... कव्वाली संग अकीदत मंदों ने घर की राह ली। इसके चलते ट्रेन और बसों में भीड़ अधिक रही। यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मेला परिसर में दुकानों पर जमकर खरीददारी हुई।
विज्ञापन

सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर रविवार को जेठ मेले की अंतिम चौथी पर जियारत के लिए विभिन्न प्रांतों के जायरीनों का रेला उमड़ा। जंजीरी गेट चूमते हुए नाल दरवाजा होकर अकीदतमंदों ने मजार शरीफ पर हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजी की शान में कसीदे व कव्वाली पढ़ते हुए अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर मन्नत मांगी। मेला परिसर में स्थापित दुकानों पर जमकर खरीददारी भी हुई। मेले में पूरी रात चहलपहल रही। गाजी की शान में कव्वाली की धुन से मजार शरीफ परिसर गूंजता रहा।
सुबह होते ही जायरीन जत्थों में घरों को लौटने लगे। हम तो चले बाबा अपना करम कर, रहमोकरम बाबा रहमोकरम कर, गाजी पिया अपनी नजरें करम कर...गाते हुए जायरीनों ने घरों की राह ली। जिसके रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर काफी भीड़ रही।

भीड़ होने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद व सदस्य बच्चे भारती ने बताया कि रविवार को अंतिम चौथी के साथ ही दरगाह के जेठ मेले का औपचारिक समापन हो गया। अभी पखवारे भर तक मेला परिसर में मनोरंजन के साधन और दुकानें लगी रहेंगी। स्थानीय लोगों जियारत का सिलसिला भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed