फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Power employees outraged by PF scam

पीएफ घोटाले से भड़के बिजली कर्मचारी

Mon, 18 Nov 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Power employees outraged by PF scam
बहराइच में बिजली कार्यालय पर सोमवार को धरना-प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। अधिकारियों व कर्मचारियों के पीएफ घोटाले के विरोध में सोमवार को कर्मियों ने अस्पताल चौराहा स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने दो दिवसीय कार्य बहिष्कार की घोषणा करते हुये घोटाले में प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। इस मामले में नेताओं ने मुख्यमंत्री सेे पीएफ की धनराशि की सुरक्षा को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की अगुवाई में जिले के अभियंता, कर्मचारी व संविद ाकर्मी पीएफ घोटाले के विरोध में अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां सभी ने समिति के संयोजक इंजीनियर हर्षराज रस्तोगी की अगुवाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक इंजीनियर रस्तोगी ने कहा कि बिजली कर्मियों के भविष्य निधि के करोड़ों रुपये अवैध तरीके से एक निजी कंपनी में लगाकर कर्मियों के करीब 2267 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया। घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद भी सरकार ने अभी तक कोई कोई गंभीर कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ नगर इंजीनियर शिवम नायक ने कहा कि घोटाले का खुलासा होने के बाद से ही बिजली अधिकारी व कर्मचारी आंदोलित हैं। लेकिन सरकार मामले में गंभीर नही दिखाई दे रही है। धरने को अधीक्षण अभियंता इंजीनियर एएस रघुवंशी, एक्सईएन इंजीनियर रमेश सिंह, इंजीनियर मुकेश बाबू, फैयाज शब्बर, कृष्ण कुमार, नंदलाल, बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुशील गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष नफीस अहमद, जयनंदन मिश्रा, राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ईशा सिद्दीकी आदि ने संबोधित कर पीएफ घोटाले आक्रोश जताते हुये सरकार से पीएफ की धनराशि के भुगतान व सुरक्षा को लेकर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की।

धरने के दौरान विभाग के अलावा विभिन्न ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने भी धरना में पहुंचकर समर्थन देते हुये आंदोलन को तेज करने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। धरनाका संचालन करते हुये जयराज राजपूत ने बताया कि 19 को भी सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर इंजीनियर योगेंद्र यादव, शैलेंद्र मिश्रा, अर्णव कश्यप, नइमुद्दीन, कर्मचारी संघ के अयोध्या प्रसाद, अवध कुमार यादव, जितेंद्र मौर्या, राजपाल सिंह, इरशाद अहमद, दिनेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed