फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pooja Pandal echoing with Ganpati Bappa Morya

गणपति बप्पा मोरया से गूंज रहे पूजा पांडाल

Sat, 07 Sep 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Pooja Pandal echoing with Ganpati Bappa Morya
बहराइच के मोहल्ला बशीरगंज धोबिनटोला में भगवान गणेश की आरती करते श्रद्धालु। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। गणेश पूजा पंडालों में भगवान गजानन की आराधना का सिलसिला जारी है। महोत्सव के तहत पूजा पंडालों में सुबह और शाम भगवान गणेश की आरती की जा रही है। प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं। आरती के समय पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

गणेश पूजा महोत्सव की शुरुआत सोमवार से जनपद में हुई है। जनपद के अलग-अलग हिस्सों में भगवान गजानन की प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना की जा रही है। शुक्रवार की रात शहर के मोहल्ला ब्राह्मणीपुरा में स्थित पूजा पांडाल में भगवान गणेश की भव्य आरती का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

अध्यक्ष राधा रमन यज्ञसैनी ने भगवान गणेश की आराधना करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती की। उधर मोहल्ला गुदड़ी स्थित ज्वाला देवी मंदिर परिसर में बने पांडाल में भी पूजा-अर्चना का कार्यक्रम लगातार जारी है। अध्यक्ष राजेंद्र यज्ञसैनी ने पत्नी सीता के साथ भगवान गणेश की आरती की। आरती के बाद लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला वशीरगंज स्थित पूजा पांडाल में भी भगवान गजानन की सुबह और शाम आरती हो रही है। इस दौरान काफी संख्या में भक्त उमड़ रहे हैं। शहर के मोहल्ला सखैयापुरा में अनिल प्रिंटर्स के निकट स्थापित पूजा पांडाल में भगवान अमरनाथ की भव्य गुफा भी सजायी गयी। उसे देखनेे के लिए काफी संख्या में लोग उमड़े।

मोहल्ला खत्रीपुरा, वजीरबाग, बख्शीपुरा आदि मोहल्लों में भी पूजा पंडालों में होने वाली आरती में भक्त पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणपति महोत्सव की धूम है। रिसिया के इंदिरा नगर स्थित हनुमान मंदिर, शास्त्री नगर के संतोषी माता मंदिर और सिसई सलोन के चरसिया बाबा मंदिर में भी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। यहां पर भी भगवान गणेश की पूजा अर्चना व आराधना लगातार जारी है। मिहींपुरवा, उर्रा के सामुदायिक भवन में भगवान गणेश की आरती के लिए भक्त सैकड़ों की संख्या में उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed