{"_id":"68f3e2bb72d27f8a2d01fae7","slug":"police-team-attacked-two-sub-inspectors-injured-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-138418-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पुलिस टीम पर हमला, दो उपनिरीक्षक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पुलिस टीम पर हमला, दो उपनिरीक्षक घायल
Sun, 19 Oct 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
हमले में घायल पुलिस उपनिरीक्षक। - स्रोत : ग्रामीण
बौंडी। वारंटी की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर शुक्रवार रात वारंटी और उसके परिजनों ने हंसिया से हमला कर दिया। घटना में दो उपनिरीक्षक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है।
बौंडी थाने में तैनात उपनिरीक्षक अनुभव साहू व रोहित कुमार शुक्रवार रात ग्राम पंचायत विलासपुर के हाथीचक गांव में वारंटी राजू की गिरफ्तारी के लिए गए थे। पुलिस टीम गांव में आरोपी राजू की तलाश कर रही थी। टीम ने घर पहुंचकर राजू के भाई जितेंद्र और पिता खजान से पूछताछ शुरू की तभी पीछे से अचानक राजू ने उपनिरीक्षक अनुभव साहू की गर्दन को निशाना बनाकर हमला कर दिया। उन्होंने अपने बाएं हाथ से वार को रोकने की कोशिश की, जिससे उनका हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में भी चोट आई है।
हमले में उपनिरीक्षक रोहित कुमार को भी चोटे आई। शोर सुनकर गांव के लोग जुटे। थाना प्रभारी टीएन मौर्य ने घायल एसआई अनुभव और रोहित को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक ज्ञानमणि की तहरीर पर तीनों आरोपियों राजू, जितेंद्र और खजान के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी जितेंद्र को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
वारंटी था आरोपी राजू
थानाध्यक्ष ने बताया कि राजू के विरुद्ध मारपीट और बलवा का मुकदमा पहले से दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। पुलिस शुक्रवार रात उसकी तलाश में गांव पहुंची तभी आरोपी राजू, उसके भाई और पिता ने पुलिस टीम पर एकजुट होकर हमला कर दिया।