{"_id":"686bbcd0be14a6ab02095aab","slug":"police-arrested-psycho-criminal-in-bahraich-who-used-to-make-innocent-girls-victims-of-his-lust-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मासूम बच्चियों को रात में उठा ले जाता, हवस का शिकार बना फेंक देता; साइको रेपिस्ट की हकीकत ने उड़ाए सभी होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मासूम बच्चियों को रात में उठा ले जाता, हवस का शिकार बना फेंक देता; साइको रेपिस्ट की हकीकत ने उड़ाए सभी होश
Mon, 07 Jul 2025 05:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Jul 2025 05:56 PM IST
सार
मासूम बच्चियों को रात में उठा ले जाता और हवस का शिकार बनाकर फेंक देता। पुलिस ने साइको रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में जो हकीकत सामने आई, उसने हर किसी के होश उड़ा दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
यूपी के बहराइच में एसओजी एवं सुजौली थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से साइको रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है। इसकी हकीकत सुनकर हर कोई सन्न रह गया। गिरफ्तार युवक की पहचान अविनाश पांडे के रूप में हुई है। यह सुजौली का रहने वाला है।
विज्ञापन
जांच और पूछताछ में सामने आया कि इसने हैवानियत की हदें पार करते हुए चार मासूम बच्चियों से दुष्कर्म किया। यह देर रात घर में घुसकर मासूम बच्चियों को सोते समय उठा ले जाता था। इसके बाद नशे की हालत में हवस का शिकार बनाता था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पहले इसे हिरासत में लिया। पूछताछ में सच्चाई सुन पुलिस भी दंग रह गई। आरोपी के मोबाइल में बच्चियों की तस्वीरें भी मिली हैं।
विज्ञापन
मासूम बच्चियां रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाती
घटनाओं की बात करें तो सुजौली थाना क्षेत्र से पिछले एक महीने में देर रात मासूम बच्चियां रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाती थीं। 10-12 घंटे बाद कहीं पड़ी हुई बरामद भी हो जाती थीं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में पांच दिन पहले एक बच्ची के लापता होने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की, तो मामले का खुलासा हुआ। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन