{"_id":"661c21a9d55d7dd652004304","slug":"police-and-food-safety-department-team-caught-15-quintals-of-adulterated-sweets-bahraich-news-c-98-1-slko1011-112562-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़ी 15 क्विंटल मिलावटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़ी 15 क्विंटल मिलावटी मिठाई
Mon, 15 Apr 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर(बहराइच)। क्षेत्र में मिलावटी मिठाइयों का कारोबार खूब परवान चढ़ रहा है और लोगों की सेहत से जमकर खिलवाड़ किया जा रहा है। रविवार को पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पिकअप में लदी 15 क्विंटल मिलावटी मिठाई पकड़ी। इससे पूर्व होली के दौरान 25 क्विंटल मिलावटी मिठाई पकड़ी गई थी।
पयागपुर थाना प्रभारी कमलशंकर चतुर्वेदी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा की टीम ने रविवार को गुप्त सूचना पर पयागपुर बस स्टॉप चौराहे पर एक पिकअप को रोका। तलाशी में उसमें 15 क्विंटल मिलावटी छेना व मिल्क केक पाया गया। चालक शक्ति ने बताया कि उसने यह मिठाई बलरामपुर जिले के उतरौला आर्यनगर निवासी शहजाद अली से ली थी और जिले के विभिन्न दुकानों पर आपूर्ति के लिए जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच के लिए नमूने लेने के बाद मिठाई को नष्ट करवा दिया गया। फिलहाल जब्त वाहन व चालक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। बताते चलें कि इससे पूर्व 23 मार्च को खुटेहना पुलिस चौकी के पास भी सघन जांच के दौरान 25 क्विंटल अवैध मिठाई बरामद हुई थी। इसके चलते लोगों में खाद्य सुरक्षा टीम को लेकर भारी रोष है।
चिलवरिया बनता जा रहा अवैध कारोबार का गढ़
चिलवरिया जिले में मिलावटी मिठाई के कारोबार का मुख्य केंद्र बनता जा रहा है। यहीं से जिले के विभिन्न दुकानों पर मिठाई की आपूर्ति की जाती है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व में भी पकड़ी गई मिलावटी मिठाइयों की खेप चिलवरिया निवासी शिवम गुप्ता व रमेश गुप्ता के पास भेजी गई थी। इस बार भी पकड़े गए वाहन चालक ने उन्हीं का नाम बताया है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।