{"_id":"5e18c7e98ebc3e87e86b311f","slug":"police-alert-on-the-arrival-of-nepali-missionaries-bahraich-news-lko5023970197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली मिशनरियों के आगमन को लेकर पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली मिशनरियों के आगमन को लेकर पुलिस सतर्क
विज्ञापन
बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर सुजौली क्षेत्र में गश्त करती एसएसबी व पुलिस।
- फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। नेपाल से ईसाई मिशनरियों के भारत के गांवों में प्रवेश करने और पूजा कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। इसे लेकर सुजौली थाना क्षेत्र में सीमा से सटे गांवों में पुलिस और एसएसबी के जवानों ने कांबिंग शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस व एसएसबी के जवानों ने सीमा से सटे गांवों में गश्त कर सघन जांच पड़ताल की।
सुजौली थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर इन दिनों कड़ी सुरक्षा बरती जा रही है। क्षेत्र के कई गांवों में पिछले कई दिनों से धर्म परिवर्तन जैसा मामला सामने आया था। इसमें नेपाल से ईसाई मिशनरी के लोग भारतीय क्षेत्र में सीमा के रास्ते प्रवेश कर लोगों को बाइबिल बांटने का काम कर रहे थे। इसका खुलासा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की जांच में हुआ है। इसको देखते हुए प्रशासन ने लगाम कसना शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को सुजौली के प्रभारी निरीक्षक रामजी सिंह ने प्रभावित जनजातीय गांवों में गश्त की जांच पड़ताल की। इस दौरान कुछ लोगों ने अपने पास रखी बाइबिल व लॉकेट स्वेच्छा से पुलिस को सौंपे। वहीं दोपहर को प्रभारी निरीक्षक रामजी सिंह ने रमपुरवा सीमा के पिलर संख्या 76 पर एसएसबी 70वीं बटालियन के जवानों के साथ संयुक्त गश्त कर जांच की। इस दौरान नेपाल से भारत में आ रहे नागरिकों की सघन चेकिंग की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर जंग बहादुर वर्मा, विकास सिंह, अचितानंद तिवारी, धर्मपाल यादव व महिला कांस्टेबल आंशि तिवारी, रोशनी पासवान, एसएसबी के जवानों में इंस्पेक्टर संदीप कुमार, एसआई कुलदीप, प्रहलाद, तरसेन, नासिर अहमद आदि मौजूद रहे।