{"_id":"6ab965c4e46af77a74094b47","slug":"people-took-to-the-streets-after-a-two-day-power-outage-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-157573-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दो दिन से बिजली गुल तो सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दो दिन से बिजली गुल तो सड़क पर उतरे लोग
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला वजीरबाग में प्रदर्शनकारियों को समझाते पुलिस अधिकारी।
बहराइच। दो दिन से बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज लोगों ने रविवार देर शाम शहर के वजीरबाग इलाके में सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया। करीब 7:40 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन लगभग 15 मिनट चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराकर यातायात बहाल कराया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार दो दिन से बिजली न आने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घर में एक बूंद पानी नहीं है, अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली विभाग के कर्मचारी सुस्त गति से काम कर रहे हैं।
एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दरगाह थानाध्यक्ष अमितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बिजली न आने से पानी की किल्लत हो गई है। परिवार परेशान है, एएसपी ने बताया कि पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों से वार्ता के बाद डेढ़ घंटे में सप्लाई शुरू होने का आश्वासन दिया गया है, समझाने के बाद लोग शांत हो गए और जाम समाप्त हो गया।