फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People of Balha can also buy land in Kashmir: Swatantra Dev

बलहा के लोग भी अब कश्मीर में खरीद सकते जमीन : स्वतंत्र देव

Sat, 05 Oct 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
People of Balha can also buy land in Kashmir: Swatantra Dev
बहराइच के रायबोझा में किसान सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह। - फोटो : BAHRAICH
गायघाट (बहराइच)। बलहा के रायबोझा में शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा का सम्मेलन हुआ। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने पर केंद्र सरकार की सराहना की। कहा कि अब बलहा का भी नागरिक कश्मीर में जमीन खरीद सकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ व सेक्टर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उप चुनाव की रणनीति पर भी मंथन किया। वहीं नवयुग इंटर कॉलेज में युवा मोर्चा का सम्मेलन हुआ।
विज्ञापन

रायबोझा स्थित ईंट भट्ठा परिसर में आयोजित किसान मोर्चा के सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि किसानों के लिए भाजपा की सरकार नई योजनाओं को चला रही है। किसान सम्मान निधि देकर उनको आर्थिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में सरकार ने मजबूत कदम उठाया है।
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 पर चर्चा करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में अब बलहा के लोग भी जाकर शादी कर सकते हैं। वहां जमीन खरीदने के साथ ही रोजगार से भी लोगों को जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने दरवाजे खोल दिए हैं। भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर ने कहा कि क्षेत्र में विकास को लेकर हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नवयुग इंटर कॉलेज में आयोजित युवा मोर्चा के सम्मेलन को भी संबोधित किया। उर्रा और गूढ़ मंडल के सेक्टर व बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उपचुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की।

इस दौरान प्रदेश मंत्री व चुनाव प्रभारी अनूप गुप्ता, सांसद अक्षयवरलाल गोंड, जिला प्रभारी भिखारी सिंह, कमल बहादुर सिंह, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, विधायक सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह, पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह, परशुराम कुशवाहा, गौरव वर्मा, सुनील सिंह, सौरव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed