फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pay sugarcane price on time. Sugar mills: DM

समय से गन्ना मूल्य का भुगतान करें चीनी मिलें ः डीएम

Tue, 29 Dec 2020 09:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
Pay sugarcane price on time. Sugar mills: DM
बहराइच। जिलाधिकारी शिविर कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान गन्ना भुगतान की समीक्षा करते हुए डीएम शंभु कुमार ने जिले की चारों चीनी मिलों को निर्देश दिया है कि समय से किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान किया जाए। ऐसा न होने पर चीनी मिलों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चिलवरिया चीनी मिल की ओर से गन्ना भुगतान की स्थिति संतोषजनक न पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला गन्ना अधिकारी शैलेष कुमार मौर्य को निर्देश दिया कि चीनी मिल को नोटिस जारी करें। बैठक के दौरान गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण तथा गन्ना ढुलाई में उपयोग में लाए जाने वाले वाहनों एवं ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगवाने पर भी चर्चा की गई। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जांच दल गठित कर गन्ना क्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कराया जाए। चीनी मिल यार्ड में अलाव, शौचालय सफाई, पेयजल व गन्ना किसानों के रुकने आदि की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन

कोहरे के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से डीएम ने चीनी मिलों को निर्देश दिया कि मिल परिसर में आने वाले सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। इस मौके पर चिलवरिया चीनी मिल के यूनिट हेड पीएन सिंह, पारले के जीएम जगतार सिंह, यूनिट हेड जरवल चीनी मिल अरुण कुमार भाटी, सहकारी चीनी मिल नानपारा के जीएम प्रदीप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed