फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pashumitras and para-vets boycotted the vaccination drive.

Bahraich News: पशुमित्रों और पैरा वेट ने किया टीकाकरण का बहिष्कार

Sun, 26 Jul 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 26 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Pashumitras and para-vets boycotted the vaccination drive.
बौंडी। नियमित मानदेय की मांग को लेकर विकासखंड तेजवापुर के पशुमित्रों और पैरा वेट ने शुक्रवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर टीकाकरण कार्य का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि उन्हें पिछले कई वर्षों से मानदेय नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


पशुमित्रों का कहना है कि 14 जुलाई 2025 को विभागीय मंत्री ने नियमित मानदेय देने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई उचित निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे उनमें आक्रोश है।
विज्ञापन


विरोधस्वरूप पशुमित्रों ने खुरपका-मुंहपका टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, प्राथमिक उपचार, पशु बीमा, बांझपन निवारण और टैगिंग जैसे सभी कार्यों से मना कर दिया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचना देकर इस पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने वालों में जिला संरक्षक शिवनंदन शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर मिश्रा, चंद्र प्रकाश, योगेंद्र मौर्य, राममूरत आजाद, राघवेंद्र पांडेय, राम गुरम और अन्य पशुमित्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed