फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   panther attack

तेंदुए के हमले में बछड़े की मौत

Wed, 13 Nov 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
panther attack
उर्रा (बहराइच)। मोतीपुर रेंज के पेटरहा गांव में बुधवार सुबह तेंदुए ने एक बछड़े को निवाला बना लिया। बछड़े का अस्थिपंजर गन्ने के खेत में मिला। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सभी ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज क्षेत्र में बसे गांवों में बाघ और तेंदुओं का हमला जारी है। मोतीपुर रेंज के बीट संख्या 29 अंतर्गत पेटरहा गांव निवासी जोगिंदर का बछड़ा बुधवार सुबह घर के सामने बंधा था। जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने बछड़े को जबड़े में पकड़ लिया। इसके बाद उसे गन्ने के खेत में ले जाकर निवाला बना लिया। जोगिंदर ने बछड़े की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

तभी कुछ लोगों ने अस्थिपंजर गन्ने के खेत में पड़ा देखा। ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सभी ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वन रक्षक परशुराम त्रिपाठी की अगुवाई में वनकर्मियों ने मौके का मुआयना किया है। वन रक्षक ने तेंदुए के हमले में बछड़े के मौत की बात कही है। उन्होंने ग्रामीणों को ठंड के मौसम में सतर्क रहने के लिए जागरूक किया। उधर निरंतर हो रहे हमलों से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed