फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   panchayat

Bahraich News: नगर पंचायत से जुड़ी ग्राम पंचायतों के भवनों में अवैध कब्जा शुरू

Thu, 23 Feb 2023 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
panchayat
बहराइच। मिहींपुरवा को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है। निकाय चुनाव के बाद पहली बार नवनिर्मित नगर पंचायत शहर का संचालन ग्राम प्रधानों के हाथों से निकलकर अध्यक्ष व सभासदों के हाथों में चली जाएगी। ऐसे में नगर पंचायत क्षेत्र के मोतीपुर, कुड़वा, परवानीगौढ़ी और मिहींपुरवा के पंचायत भवनों में कब्जा शुरू हो गया है। मामले में जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

गत वर्ष 2022 में शासन की ओर से विकास खंड मिहींपुरवा को नगर पंचायत करने की घोषणा की थी। नगर पंचायत की घोषणा होने के बाद नगर पंचायत के मानकों को तय करते हुए आबादी के हिसाब से नगर पंचायत में मोतीपुर, कुड़वा, परवानीगौढ़ी को मिहींपुरवा नगर पंचायत में शामिल किया गया था। मौजूदा समय नगर पंचायत के प्रशासक का कार्यभार एसडीएम मोतीपुर को सौंपा गया है।
विज्ञापन

नवसृजित नगर पंचायत मिहींपुरवा का गठन होने के बाद नगर पंचायत में शामिल हुए गांवों की कमान ग्राम प्रधानों के हाथों से निकलकर नगर की सरकार के गठन के बाद अध्यक्ष व सभासदों के हाथों में चली जाएगी। नगर पंचायत की घोषणा के बाद ही गांवों में स्थित ग्राम पंचायतों के भवनों का कामकाज ठप हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पंचायत भवनों पर सन्नाटे को देखते हुए भूमाफियाओं की नजर खाली पड़ी पंचायत की जमीन व भवनों पर टिक गई। हालात यह जिम्मेदारों की अनदेखी का फायदा उठाते हुए भूमाफिया धीरे-धीरे खाली पड़े पंचायत भवनों पर अतिक्त्रस्मण करना शुरू कर दिया।
मोतीपुर के ग्राम प्रधान अजय कुमार वर्मा का कहना है कि कई बार मामले में संबंधित अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदारों की चुप्पी के चलते अवैध कब्जा धारकों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

मोतीपुर स्थित पंचायत भवन तीन बीघे में निर्मित है। पंचायत भवन की बाउंड्री न होने के चलते यह मौजूदा कई वाहनों का अड्डा बन गया है। इसके अलावा मिहींपुरवा स्थित पंचायत भवन समेत कई खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जे का सिलसिला शुरू हो गया है। दरोगापुरवा स्थित खलियानों पर तो अवैध तरीके मकान बनवाने की कवायद जारी है।
..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed