{"_id":"5fd4f1538ebc3e3fc3152b38","slug":"paddy-purchase-is-not-being-done-at-the-purchasing-center-farmers-upset-bahraich-news-lko5545051168","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र पर नहीं हो रही धान खरीद, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र पर नहीं हो रही धान खरीद, किसान परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। इमामगंज स्थित खैरा कला क्रय केंद्र पर धान की तौल नहीं हो रही है। किसान धान लेकर जाते हैं, लेकिन विभिन्न कारण बताकर तौल नहीं की जा रही है। किसानों का आरोप है कि प्रति क्विंटल घूस देने पर ही धान की तौल होती है। इससे परेशान किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
शिवपुर विकास खंड अंतर्गत इमामगंज के खैराकला साधन सहकारी समिति पर धान की खरीद होती है। यहां पर आने वाले किसान बताते हैं कि उनसे धान की खरीद नहीं की जा रही है। क्रय केंद्र पर जाने के बाद प्रभारी की ओर से नमी आदि बताकर धान खरीद में टाल मटोल किया जाता है। किसान गिरधारी लाल ने जिलाधिकारी और रसद मंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि एक सप्ताह पूर्व धान बिक्री के लिए टोकन दिया गया था। इस पर वह किराये की ट्रॉली पर धान लेकर क्रय केंद्र पहुंचे। टोकन के बाद भी उनका धान नहीं खरीदा गया। इसी तरह खैरा कला निवासी राजेश और बालकराम का धान भी नहीं खरीदा जा रहा है। किसानों का आरोप है कि बिचौलियों का धान प्रतिदिन लिया जा रहा है। इतना ही नहीं प्रति क्विंटल 250 रुपया घूस देने पर धान की तौल हो जाती है। किसानों ने डीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।