फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Overloaded tractor trolley crushed two youths

Bahraich News: ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने दो युवकों को रौंदा

Tue, 11 Apr 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 11 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Overloaded tractor trolley crushed two youths
बहराइच। नानपारा के असवा-नौतला मार्ग पर ईटहा पुल के पास मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में बकरी खरीदने निकले दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का कहना है कि ट्राॅली ओवरलोड होने के कारण अनियंत्रित हो गई थी।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा के कसाई मंडी निवासी जुनेद (25) व फिरोज (22) मंगलवार सुबह बकरी खरीदने के लिए निकले थे। दोनों बाइक से असवा-नौतला मार्ग होते हुए जा रहे थे। तभी ईटहा पुल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्राॅली पर ओवरलोड ईंट लदी थी, जिसके चलते ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed