फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Operator dies due to high tension line in sugar mill

Bahraich News: चीनी मिल में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत

Thu, 13 Apr 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 13 Apr 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Operator dies due to high tension line in sugar mill
नानपारा (बहराइच)। श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड में कार्यरत केन अनलोडर ऑपरेटर की बृहस्पतिवार को करंट लगने से मौत हो गई। मृतक नित्यकर्म के लिए चीनी मिल के पीछे गया था, जहां वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऑपरेटर की मौत के बाद चीनी मिल यूनियन की ओर से मृतक के परिजनों को मुआवजा व नौकरी देने की मांग की गई है। बिहार के गोपालगंज जिले के खेमरिया निवासी अवधेश यादव (50) श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल में काम करता था। बृहस्पतिवार को मिल में कार्य करने के दौरान तालाब की ओर गया था। जहां लटक रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मिल कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शौचालय पर रहता है बंद
श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल में कार्यरत कर्मचारियों चीफ केमिस्ट साधुशरण ने बताया कि हाईटेंशन तार को ऊपर करवाने के लिए कई सूचना दी गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आदर्श कर्मचारी संघ के बलजीत सिंह व केन अनलोडर धर्मराज यादव ने बताया कि मिल प्रबंधन से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और एक परिजन को नौकरी देने की मांग की गई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि डेलीवेज कर्मचारियों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। एक शौचालय है भी तो उस पर ताला लटकता रहता है।
विज्ञापन


तार ऊपर करने को कई बार लिखा पत्र
मिल के पीछे हाईटेंशन तार काफी नीचे है, जिसे ऊपर करने के लिए तीन बार विद्युत विभाग को पत्र लिखा गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके चलते तार की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेर बहादुर यादव, प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed