फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   One way traffic stalled on Sanjay Setu

संजय सेतु पर एक ओर से आवागमन ठप

Sat, 16 Oct 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
One way traffic stalled on Sanjay Setu
बहराइच। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर स्थित संजय सेतु पर कई जगह गड्ढे बन गए हैं। जिसके चलते पुलिस ने पुल पर एक ओर से आवागमन रोक दिया है। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

लखनऊ-बहराइच मार्ग पर जरवल रोड थाना क्षेत्र के घाघराघाट क्षेत्र में स्थित संजय सेतु से कई जिलों का आवागमन होता है। शनिवार शाम को गर्डर पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे संपर्क मार्ग पर चलने वाले वाहन हिचकोले खाने लगते हैं।
विज्ञापन

इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी गई। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने बैरिकेडिंग लगवाकर आवागमन वन वे कर दिया है। साथ ही एनएच और प्रशासन के अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। एक तरफ से आवागमन होने से जाम लग रहा है। यात्री परेशान हैं। मालूम हो कि इससे पूर्व भी खामी के चलते आवागमन वन वे किया गया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed