{"_id":"64174c3a915bb20e68053f64","slug":"one-killed-two-injured-in-road-accidents-bahraich-news-c-13-1-137057-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल
Sun, 19 Mar 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
नानपारा/नवाबगंज(बहराइच)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात पैदल घर वापस आ रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ट्रक की टक्कर से पिकअप चालक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र में बाइक से गिरने से एक युवक घायल हो गया। नानपारा कोतवाली के ग्राम पंचायत गुरगुट्टा निवासी वलीम (19) शनिवार शाम नानपारा गया था। देर रात पैदल ही वह घर वापस आ रहा था। इसी दौरान नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर बहादुरपुरवा के निकट अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके पिता कलीम ने बताया कि कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।
वहीं, रविवार सुबह मिहींपुरवा बाईपास पर मार्ग किनारे खड़ी पिकअप में ट्रक ने टक्कर मार दी। पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप में बैठा चालक सूरज गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के चनैनी गांव निवासी महफूज (25) रविवार को खरीदारी के लिए बाइक से नवाबगंज बाजार जा रहे थे। इसी दौरान मल्हीपुर मार्ग पर भटपुरवा गांव के पास मार्ग पर पड़ी गिट्टियों से अनियंत्रित होकर गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है।