फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   One killed, six injured in accidents, young man's hand cut off

Bahraich News: हादसों में एक की मौत, छह घायल, युवक का कट गया हाथ

Fri, 18 Apr 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 18 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
One killed, six injured in accidents, young man's hand cut off
 मिहींपुरवा में हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
बहराइच/मिहींपुरवा। अलग-अलग हादसोंं मेंं बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई और कार सवार पांच लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


पयागपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरा पदारथ निवासी रमन तिवारी (30) बुधवार को ट्रैक्टर से ट्राॅली लेने जा रहे थे। इस दौरान गांव की इंटरलॉकिंग पर चढ़ने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सामने स्थित तालाब मेंं पलट गया। हादसे में रमन तिवारी ट्रैक्टर के नीचे दब गए। उनको मेडिकल कॉलेज बहराइच ले जाया गया, जहां चिकित्सकोंं ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं, मोतीपुर क्षेत्र के गौरापिपरा निवासी दयाराम (40) बुधवार की शाम भंडारे से घर लौट रहे थे। इस दौरान तमोलियनपुरा आंख अस्पताल के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दयाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी मोतीपुर के चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन



ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से कार सवार पांच घायल, युवक का कटा हाथ
बहराइच। नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर क्षेत्र के मटिहा मोड़ के पास बुधवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार कल्लूगौढ़ी निवासी अजय कुमार, नयापुरवा निवासी गायत्री देवी, आशीष समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे में अजय कुमार का एक हाथ कट कर दूर गिरा। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। जहां अजय व गायत्री की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर एसडीएम अश्वनी पांडेय, थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने जाकर घायलों का हालचाल लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed