{"_id":"6872a5fb7608f0c6de01ae34","slug":"on-the-order-of-the-court-a-case-of-murder-was-registered-against-the-wife-two-brothers-in-law-and-another-person-bahraich-news-c-98-1-slko1011-133546-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कोर्ट के आदेश पर पत्नी व दो सालों व एक अन्य पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कोर्ट के आदेश पर पत्नी व दो सालों व एक अन्य पर हत्या का केस दर्ज
Sat, 12 Jul 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
शिवपुर(बहराइच)। कोर्ट के आदेश पर युवक की मौत के लगभग डेढ़ माह बाद उसकी पत्नी, दो सालों व एक अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। नानपारा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
मोतीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोगनिया निवासी बरखूलाल ने न्यायालय में वाद दायर कर आरोप लगाया कि बीते 20 मई को उनका बेटा अमृतलाल चौहान नानपारा स्थित अपनी ससुराल गिरधरपुर गया था। उसके साले के छट्ठी का कार्यक्रम था। अगले दिन सूचना मिली कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बरखूलाल ने आरोप लगाया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो उनके बेटे के शरीर पर चोट के निशान मिले। बरखूलाल ने बताया कि उन्होंने बहू शीला देवी, दो सालों बाबूराम व प्रमोद और उनके गांव के रहने वाले जगमोहन पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद उन्होंने एसपी को रजिस्टर्ड डाक से शिकायती पत्र भेजा। उन्होंने भी कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली।