फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Number of viral fever patients rises at Jan Arogya Mela.

Bahraich News: जन आरोग्य मेले में वायरल बुखार के मरीज बढ़े

Sun, 13 Sep 2026 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Number of viral fever patients rises at Jan Arogya Mela.
रिसिया के नर्सिंगडीहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज देखते चिकित्सक। 
बहराइच। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ। मेले में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा खांसी, जुकाम, पेट दर्द और सांस संबंधी रोगों के मरीज भी पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं और आवश्यक परामर्श दिया।
विज्ञापन

बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में 34 मरीजों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक सिंह ने मरीजों की जांच कर उपचार किया। इनमें सुनीता, बेचू दयाल, रिंकी, गुलफिशा, अर्पित, पल्लवी, शकुंतला, नसरुद्दीन, दीपांशी, कैलाश, सायरा बानो, राबिया, संतोष त्रिपाठी और नवनीत समेत 34 मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन

रुपईडीहा प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी रूपईडीहा में सुधीर, मतलूब, प्रिया, शांति, राजकुमारी समेत 13 मरीजों की जांच की गई। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी लेकर उपचार और दवाओं के संबंध में सलाह दी। स्वास्थ्यकर्मियों ने पंजीकरण और जांच की व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुजूरपुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी में 20 मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं। वहीं पीएचसी चिरैयाटांड़ में डॉ. अशोक कुमार और फार्मासिस्ट चंद्र प्रताप सिंह ने दोपहर 12 बजे तक 30 मरीजों की जांच की। अधिकांश मरीज वायरल फीवर, बदन दर्द, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहे।

रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी नर्सिंगडीहा में डॉ. शुएब की मौजूदगी में 18 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इनमें राम प्यारी, गुरवचन अमन, सीताराम, मुन्नी देवी, शांति देवी, शमीम, शहनाज, मनकोरा, गुड़िया, रियाज, राजित राम, धन देवी और लवकुश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed