{"_id":"64dd18be4eaa904996068214","slug":"now-patients-will-not-have-to-stand-in-line-to-deposit-fees-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-1892-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अब मरीजों को फीस जमा करने के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अब मरीजों को फीस जमा करने के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन
Thu, 17 Aug 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
एचआईएमएस के तहत मेडिकल कॉलेज को मिली नई सुविधा
यूपी के 22 मेडिकल कॉलेजों में जिले को सबसे पहले मिली सुविधा
डेबिट कार्ड, फोन-पे, गूगल-पे के माध्यम कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को फीस जमा करने के लिए अब घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए शासन की ओर से मेडिकल कॉलेज में ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए अलग से काउंटर खोला गया है। जहां एटीएम डेबिट कार्ड, फोन-पे, गूगल-पे आदि विभिन्न माध्यमों से सेकेंडों में ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए शासन ने यूपी के 22 मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति प्रदान की है। इसमें अपने जिले के मेडिकल कॉलेज को सबसे पहले यह सुविधा मिल गई है। आपको बता दें कि मेडिकल कॉलेज में जिले के साथ ही गोंडा, बलरामपुर व श्रावस्ती समेत नेपाल के हजारों की संख्या में मरीज व उनके तीमारदार प्रतिदिन इलाज के लिए पहुंचते हैं।
जहां ईसीजी जांच, प्राइवेट वार्ड, प्राइवेट अस्पतालों से ब्लड लेने आदि की शासन की ओर से निर्धारित फीस जमा करनी होती है। जिसके लिए काउंटर पर लंबी लाइन लगानी पड़ती थी। इससे मरीजों को इलाज व जांच में देरी होती थी। इन सबसे छुटकारा पाने के लिए मेडिकल कॉलेज में ऑनलाइन फीस जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
अस्पताल के प्रबंधक रिजवान अहमद ने बताया कि यदि मरीज व तीमारदार के पास जेब में पैसे नहीं हैं, तो (एचआईएमएस) हॉस्पिटल इनफार्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम के तहत ऑनलाइन पेमेंट कर सकता है।
ऑनलाइन कर सकते हैं भुगतान
ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए अलग से काउंटर खोला गया है, जहां बार कोड चिपकाने के साथ ही गूगल-पे, फोन-पे, डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट किया जा सकता है।
-एमएमएम त्रिपाठी, प्रभारी सीएमएस मेडिकल कॉलेज