फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Now heritage tourism will be taught in Kisan PG College

Bahraich News: अब किसान पीजी कॉलेज में होगी हेरिटेज टूरिज्म की पढ़ाई

Wed, 12 Nov 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 12 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Now heritage tourism will be taught in Kisan PG College
बहराइच। शहर के स्वायत्तशासी संस्थान किसान पीजी कॉलेज में दिसंबर से मध्यकालीन इतिहास विभाग की ओर से एक सर्टिफिकेट कोर्स शुरू कराया जा रहा है। हेरिटेज टूरिज्म एंड हिस्टॉरिकल मोनूमेंट्स ऑफ मेडिवल इंडिया नामक इस कोर्स को पूरा करने का समय पहली दिसबंर 2025 से 10 मार्च 2026 तक होगा।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डाॅ. एसपी सिंह ने बताया कि इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में ऐतिहासिक ज्ञान, अनुसंधान, प्रवृत्ति तथा सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता को विकसित करना है। स्नातक एवं परास्नातक स्तर के विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम के लिए पात्र होंगे। इसके लिए 11 नवंबर से आवेदन पत्र भरना शुरू हो गया है जो 30 नवंबर तक जारी रहेगा। पंजीकरण शुल्क 1000 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन





कोर्स की प्रमुख विशेषताएं
-प्रमुख विरासत स्थलों, किलों, इमारतों एवं स्मारकों का विश्लेषणात्मक अध्ययन।
-विद्यार्थियों को ऐतिहासिक क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का अवसर, जिसमें विद्यार्थी भारत की मध्यकालीन धरोहरों, स्थापत्य-कला और सांस्कृतिक वैभव को करीब से समझेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विरासत अभिलेखीकरण फोटोग्राफी एवं ऐतिहासिक व्याख्या जैसी शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता।
-यह पाठ्यक्रम वीडियो ब्लॉगर बनने तथा पर्यटन और आतिथ्य उद्योग में कॅरिअर बनाने में सहायक होगा।




ऐसे चलेंगी कक्षाएं

कोर्स कोआर्डीनेटर डॉ. तबरेज अनीस ने बताया कि कक्षाएं हाइब्रिड मोड अर्थात ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों में संचालित की जाएँगी। विद्यार्थी दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी आवश्यक विवरण भरना एवं निर्धारित शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed