फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Now burn the documents of the industry center

अब उद्योग केंद्र के दस्तावेज जलाए

Sat, 15 Apr 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 15 Apr 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Now burn the documents of the industry center
बहराइच में जलार्ईं फाइलें - फोटो : अमर उजाला
फाइलों को जलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले स्वास्थ्य विभाग की फाइलें जला दी गईं। अब उद्योग केंद्र के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को शनिवार देर शाम आग के हवाले कर दिया गया। धुआं उठता देख लोग पहुंचे तो आग लगाने वाले कर्मचारी भाग खड़े हुए। इस मामले में डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है। 
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से भ्रष्टाचार के मामले को लेकर हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। इसका नतीजा यह है कि कार्यालयों में रात में भ्रष्टाचार से संबंधित फाइलें आग के हवाले की जा रही हैं। शनिवार देर शाम कुछ यही स्थिति उद्योग केंद्र दफ्तर में देखने को मिली।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कार्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित इस कार्यालय के पिछले हिस्से में कुछ कर्मचारी फाइलों के ढेर को आग के हवाले कर रहे थे। धुआं और लपट उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो कर्मचारी भाग खड़े हुए। मौके पर उद्योग केंद्र के प्रशिक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र, बेरोजगारों के आवेदन से संबंधित फाइलें व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जलते मिले, जिससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने सूचना जिलाधिकारी अजयदीप सिंह को दी। जिलाधिकारी ने बताया कि तीन सदस्यीय टीम को जांच सौंपी गई है। मौके पर जो अधजले दस्तावेज मिले हैं, उन्हें कब्जे में ले लिया गया है। किसने दस्तावेज जलवाए, इसकी जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।


वहीं, इस बारे में जिला उद्योग केंद्र के प्रभारी उपायुक्त विपिन कुमार ने बताया कि उद्योग केंद्र में जो फाइलें और अभिलेख जलाए गए थे। यह अनुपयोगी हो चुके थे। परीक्षण के बाद ही इन सभी को जलाया गया है। किसी महत्वपूर्ण अभिलेख को नहीं जलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed