फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Notices issued to 77 panchayat assistants for continuous absence.

Bahraich News: लगातार गैरहाजिर चल रहे 77 पंचायत सहायकों को नोटिस

Mon, 29 Jun 2026 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 77 panchayat assistants for continuous absence.
बहराइच। पंचायत विभाग में लंबे समय से बिना अनुमति अनुपस्थित चल रहे पंचायत सहायकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिले के 14 विकासखंडों में तैनात 77 पंचायत सहायकों को जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) चंद्रभान सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन



डीपीआरओ के अनुसार ये पंचायत सहायक 9 मार्च 2026 से लगातार बिना अनुमति अनुपस्थित हैं। इनके गैरहाजिर रहने से ग्राम पंचायतों में अभिलेखों का रखरखाव, ऑनलाइन सेवाएं, प्रमाणपत्रों का सत्यापन और जनसेवा से जुड़े कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों को भी विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

सभी अनुपस्थित पंचायत सहायकों से जवाब मांगा गया है। यदि निर्धारित अवधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है तो उनकी सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में नियमित उपस्थिति और कार्यों का समयबद्ध निष्पादन अनिवार्य है। लापरवाही या अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed