{"_id":"6801598a3b3baa44040a7d6f","slug":"notice-issued-to-seven-for-hunting-vanrose-bahraich-news-c-98-1-brp1009-129154-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: वनरोज के शिकार में सात को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: वनरोज के शिकार में सात को नोटिस
Fri, 18 Apr 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। वन रेंज नानपारा में तीन अप्रैल को एक वनरोज की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठनोंं ने भारी आक्रोश जताया था और बजरंग दल के विभाग संयोजक दीपांशु श्रीवास्तव ने तहरीर देकर हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी।
रेंजर पीयूष गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच उप प्रभागीय वनाधिकारी राशिद जमील कर रहे हैं। अब तक सात लोगों को चिह्नित कर नोटिस जारी किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत बंजरिया निवासी कल्लू ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। साथ ही उसने जुर्माने के 25,000 रुपये भी जमा कर दिया है।
फाॅरेस्ट गार्ड का रिश्वत लेते वीडियो वायरल
वनरोज के शिकार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें फॉरेस्ट गार्ड रिशिपाल पैसे लेते दिख रहे हैं। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि आरोपियोंं को बचाने के लिए रिश्वत ली गई है। हालांकि अमर उजाला ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रेंजर पीयूष गुप्ता ने बताया कि वीडियो में आरोपी कल्लू भी है। जिससे जुर्माना जमा कराया गया है। वीडियो किसने और क्यों बनाया इसकी जांच जारी है।