{"_id":"58b078ca4f1c1b0511b245ae","slug":"no-shortage-of-donkeys-in-gujarat-azam","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में गधों की कमी नहीं : आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात में गधों की कमी नहीं : आजम
अमर उजाला/बहराइच
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
सपा के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने शुक्रवार को जरवल में आयोजित जनसभा में बिना मोदी का नाम लिए उन पर तीर चलाए। कहा कि शहंशाह ने ढाई साल पहले जनता को कुत्ता बनाया, फिर पिल्ला बना दिया। गुजरात में गधों की कोई कमी नहीं है। मुलायम ने मस्जिद को बचाने के लिए गोली चलवाई। न्यायालय के फैसले पर ही मंदिर या मस्जिद का निर्माण होगा। बसपा पूरी तरह मुस्लिम विरोधी है, उसकी बातों पर ध्यान न दें।
जरवल में जनसभा को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए कैबिनेट मंत्री आजम खां ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। आजम ने कहा कि भाजपा के लोगों को अब राम मंदिर की याद आई है। लेकिन वहां राम मंदिर बनेगा या मस्जिद का निर्माण होगा। यह न्यायालय के फैसले पर ही निर्भर है। बसपा ने अयोध्या में शौचालय बनवाने की बात कही थी। अलीगढ़ जौहर विश्वविद्यालय पर बुल्डोजर चलवाया था।
मोदी पर तीर छोड़ते हुए कहा कि ढाई साल पहले शहंशाह ने जनता को कुत्ता बनाया। फिर छह महीने बाद पिल्ले का दर्जा दे दिया। गुजरात में गधों की कमी नहीं है। अगर वह सोचते हैं कि सिर्फ वही जनता के लिए काम करते हैं तो हम भी जनता के लिए 18 घंटे काम करते हैं। जनता को छलते नहीं। लोग मुस्लिमों को देश छोड़ने का संदेश देते हैं।
विज्ञापन
अगर मुस्लिम देश छोड़ देंगे तो साइकिल का पंक्चर कौन बनाएगा। सिंदूर और सुहाग की चूड़ी का निर्माण कौन करेगा। अगर सही सोच होती तो शहंशाह अपनी 95 वर्षीय बूढ़ी मां को लाइन में न खड़ा करते। इस मौके पर आजम खां ने सपा प्रत्याशी रामतेजयादव को जिताने की बात कही।