फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nine people found infected in Bahraich

बहराइच में नौ लोग मिले संक्रमित

Mon, 21 Dec 2020 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Nine people found infected in Bahraich
बहराइच। जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ गई है। सोमवार को नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें आठ आरटीपीसीआर जांच और एक एंटीजन जांच में पॉजिटिव निकला है। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। आरटीपीसीआर जांच के लिए 253 सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि नौ लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें आठ आरटीपीसीआर और एक एंटीजन जांच में पॉजिटिव निकला है। इन सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर, स्वास्थ्य टीम की ओर से कोरोना जांच की गई। आठ आरटीपीसीआर और एक एंटीजन जांच में पॉजिटिव निकला है। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि 20 एंटीजन और 30 आरटीपीसीआर जांच हुई है। मोतीपुर के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि सोमवार को 82 एंटीजन और 57 आरटीपीसीआर जांच हुई। सीएचसी नानपारा के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 42 एंटीजन और 47 आरटीपीसीआर जांच हुई। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 48 एंटीजन और 37 आरटीपीसीआर जांच हुई। जरवल सीएचसी के एआरओ आरपी कनौजिया एंटीजन 50 और आरटीपीसीआर 40 जांच हुई। सीएचसी अधीक्षक चरदा डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 54 एंटीजन और 42 आरटीपीसीआर जांच हुई। कुल 296 एंटीजन जांच हुई। जबकि 253 आरटीपीसीआर जांच हुई। सीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच के लिए 253 सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed