फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nine people found corona positive in Bahraich

बहराइच में नौ लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 22 Dec 2020 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Nine people found corona positive in Bahraich
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इन सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए 283 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को पुन: नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि इनमें छह संक्रमित शहर निवासी हैं। जबकि बलहा, फखरपुर और तेजवापुर में एक-एक संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर, स्वास्थ्य टीम की ओर से कोरोना जांच की गई। जरवल सीएचसी के एआरओ आरपी कनौजिया ने बताया कि 67 लोगों की एंटीजन और 60 की आरटीपीसीआर जांच हुई। नानपारा सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 72 एंटीजन और 55 आरटीपीसीआर जांच हुई। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 31 एंटीजन और 44 आरटीपीसीआर जांच की गई। सीएचसी चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 74 एंटीजन और 62 आरटीपीसीआर जांच हुई। मोतीपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि 75 एंटीजन और 62 आरटीपीसीआर जांच की गई। कुल 319 एंटीजन जांच हुई। जबकि 283 आरटीपीसीआर जांच हुई। आरटीपीसीआर जांच के लिए 283 सैंपल लखनऊ भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed