{"_id":"62f8f6c4c1654c4a8f175c16","slug":"nine-farmers-of-the-district-will-have-a-feast-at-raj-bhavan-on-independence-day-bahraich-news-lko643845776","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में भोज करेंगे जिले के नौ किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में भोज करेंगे जिले के नौ किसान
विज्ञापन
बहराइच। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाले जिले के चार प्रगतिशील किसानों को स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में प्रीतिभोज के लिए बुलाया गया है। इससे पूर्व राज्यपाल की ओर से इन किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए सम्मानित किया गया था। राज्यपाल की ओर से प्रीतिभोज पर बुलाए जाने से किसानों में हर्ष है।
स्वर्ण जयंती पार्क प्रभारी आरके वर्मा ने बताया कि रासायनिक खेती को छोड़ कर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाले नौ कृषकों को राजभवन में प्रीतिभोज पर बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी प्रगतिशील किसान राज्यपाल द्वारा सम्मानित भी हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि प्रीतिभोज पर उन्हें स्वयं, तेजवापुर निवासी महिला किसान ज्योति तुलसियान, तेजवापुर निवासी नितिन बंसल, अवध राम गिरी, अनुरुद्ध यादव, मगन बिहारी पाठक, जरवल ब्लॉक निवासी किसान गुलाम मोहम्मद , राम फेरन पांडेय, विश्वेश्वरगंज निवासी किसान रंजीतकौर , मिहींपुरवा निवासी किसान चंद्र मणि मिश्रा शामिल हैं। राज्यपाल की ओर से प्रीतिभोज पर बुलाए जाने से किसानों में हर्ष है।