{"_id":"69751382a43f35376004e0b4","slug":"nepali-youth-dies-in-collision-with-school-bus-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-143354-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: स्कूल बस की टक्कर से नेपाली युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: स्कूल बस की टक्कर से नेपाली युवक की मौत
Sun, 25 Jan 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
मंडहवा गांव के पास नेपाली युवक की मौत के बाद जांच करती पुलिस। -संवाद
चरदा/नवाबगंज। बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर मंडहवा गांव के पास शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार नेपाली युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
नेपाल के जाजरकोट जिले के जुगता पछार वार्ड नंबर-7 निवासी बल बहादुर शाही अपने चचेरे भाई प्रताप शाही (40) के साथ नेपाल से भारत आए थे। बताया गया कि दोनों बाइक से जंगल के रास्ते दवा लेने बहराइच जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रही आरफी पब्लिक स्कूल की बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
घायल प्रताप शाही ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में बल बहादुर शाही की मौके पर ही बस से कुचल कर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, ग्रामीणों की भारी भीड़ भी जुट गई।
विज्ञापन
नवाबगंज थानाध्यक्ष राम शंकर यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। स्कूल बस को कब्जे में लेकर चालक संजय निवासी दशरथपुरवा को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
एक घंटे तक बाधित रहा आवागमन
बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर हादसे के चलते शनिवार सुबह करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस के पहुंचने के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन और शव सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।