फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Nepal is also building a 1,857 km long road parallel to the India border.

Bahraich News: नेपाल भी बना रहा भारत सीमा के समानांतर 1,857 किमी लंबी सड़क

Sat, 25 Jan 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 25 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Nepal is also building a 1,857 km long road parallel to the India border.
बहराइच। भारत सरकार नेपाल सीमा से सटे इलाके में इंडो-नेपाल सड़क का निर्माण कर रही है। इस परियोजना को देखते हुए नेपाल भी सीमा के समानांतर 1,857 किमी लंबी सड़क बना रहा है। इसमें करीब 240 किलोमीटर की सड़क बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर सीमा से भी होकर गुजरेगी। इस पर इसी हफ्ते से कार्य प्रारंभ हो चुका है।
विज्ञापन


भारत व नेपाल के मध्य रोटी-बेटी का संबंध है। इसलिए दोनों देशों की सीमा एक दूसरे नागरिकों के लिए खुली है। अभी तक दोनों देशों में आने-जाने के लिए कुछ खास रास्ते ही थे लेकिन नेपाल सीमा से सटे नेपाली क्षेत्र में भारतीय तर्ज पर हाईवे का निर्माण हो रहा है। अभी तक यह कार्य बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर क्षेत्र में बंद था लेकिन इसी सप्ताह से कार्य को पुन: प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिस मार्ग को पहले टू-लेन बनाया गया था, अब उसे और चौड़ा करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए नेपाल के राष्ट्रीय राजमार्ग निदेशालय की ओर से पत्र जारी कर अगले वर्ष में कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस परियोजना से नेपाल के मधेश क्षेत्र के साथ ही भारतीय क्षेत्र के उन जिलों को भी लाभ होगा जिनसे अभी नेपाल के मध्य गेटवे न होने के कारण व्यापारिक संबंध नहीं है। वहां से नेपाल के मध्य कृषि, व्यापार, उद्योग और पर्यटन क्षेत्र में प्रगति आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना में भारत भी दे रहा सहयोग
परियोजना दो चरणों में पूरी होगी। इसमें कुल 46.28 अरब रुपये की लागत आएगी। इसमें से 6.35 अरब रुपये का अनुदान भारत सरकार दे रही है जबकि कुछ अनुदान चीन से भी प्राप्त होना बताया जा रहा है।


यहां पटाई का कार्य हुआ पूरा
बहराइच व श्रावस्ती सीमा क्षेत्र में इस मार्ग को हुलाकी मार्ग कहा जाता है। दोनों जिलों में करीब 38 किलोमीटर पट चुका है। वहीं, बलरामपुर के कोइलाबास में सड़क की पटाई कुछ दिन पूर्व हुई थी। कुछ दिनों से कार्य बंद था। अब वहां फिर से कार्य प्रारंभ करने की कवायद चल रही है।


अब तक इतना हो चुका कार्य
इस राजमार्ग को पूरा करने के लिए अब तक 950 किलोमीटर ब्लैक टॉपिंग का कार्य पूरा हो चुका है। अब केवल 500 किलोमीटर ब्लैक टॉपिंग का कार्य किया जाना है। इस सड़क की पूर्व से पश्चिम व उत्तर से दक्षिण तक की कुल लंबाई 1,857 किमी है। इसमें पूर्व से पश्चिम तक 945 किमी व उत्तर से दक्षिण तक 912 किमी शामिल हैं। इसमें 250 पुल का निर्माण होना है। इसमें 135 पुलों का निर्माण हो चुका है। 50 पुलों पर निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed