{"_id":"69711ea8e13cc9f65f0620c6","slug":"nepal-general-election-tough-contest-in-banke-2-former-minister-and-former-deputy-mayor-face-off-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-143218-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल आम चुनाव: बांके-2 पर कड़ा मुकाबला, पूर्व मंत्री और पूर्व उप-मेयर आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल आम चुनाव: बांके-2 पर कड़ा मुकाबला, पूर्व मंत्री और पूर्व उप-मेयर आमने-सामने
Thu, 22 Jan 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा। पड़ोसी देश नेपाल में पांच मार्च को होने वाले आम चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस चुनाव में बांके जिले का क्षेत्र संख्या-2 हॉट सीट बना हुआ है,। जहां मुकाबला राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक शक्ति और नए चेहरों की चुनौती के बीच सिमटा है।
इस सीट से नेकपा एमाले के उम्मीदवार मोहम्मद इश्तियाक राई एक अनुभवी दावेदार के रूप में मैदान में हैं। वे पूर्व मंत्री और दो बार प्रतिनिधि सभा के सदस्य रह चुके हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, संसदीय अनुभव और क्षेत्र में मजबूत पकड़ इश्तियाक राई के पक्ष में जा सकती है। वहीं, जनता समाजवादी पार्टी (नेपाल) के प्रत्याशी कमरुद्दीन राई ने नेपालगंज उप-महानगरपालिका के उप-मेयर पद से इस्तीफा देकर चुनावी मैदान में ताल ठोंकी है।उनके समर्थक इसे जनसेवा के प्रति एक बड़ा संकल्प मान रहे हैं।
मुकाबले को बहुकोणीय और रोचक बनाते हुए नेपाली कांग्रेस ने सुधांशु कोइराला, नेकपा ने दीपेंद्र विष्ट और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने युवा चेहरे विवेक श्रेष्ठ को उतारा है। इन सभी उम्मीदवारों की सक्रियता ने बांके-2 के चुनावी समर को बेहद कड़ा और दिलचस्प बना दिया है।